top of page

बालों में कीड़ा लगना "Allopasia arretta Fungal Infaction"

  • Writer: Munish
    Munish
  • Dec 17, 2017
  • 3 min read

Allopasia arretta Fungal Infaction : बालों में कीड़ा लगना

( इस लेख को प्रकाशित करके मैं किसी की भावनाओं को ठेस नहीं पहुँचाना चाहता, और न ही किसी के इलाज को चैलेन्ज कर रहा हूँ, मेरा मकसद सिर्फ लोगों की सेवा करना है l )

Allopasia arretta क्या है ? यह मुझे मालूम नहीं था l हमारी भाषा में इसे बालों में कीड़ा लगाना कहा जाता है l इस बीमारी का नाम मुझे तब पता चला, जब मैंने facebook पर एक पोस्ट डाली, और बहुत से लोगों के फोन आने शुरू हुए l उन भुक्तभोगी लोगों से ही इसका नाम पता चला, कि इसे Allopasia arretta कहते हैं l दरअसल कोई लगभग 25 साल पहले मेरी दाड़ी के बाल एक जगह से उड़ गये थे l तब मेरी एक फुफेरी बहन ने इसका इलाज मुझे बताया था l इसके बाद जहाँ कहीं मुझे इस प्रकार के लोग मिलते थे, मैं उन्हें इसकी दवाई बता दिया करता था l ऐसे ही एक बार मुझे पता चला कि एक आदमी जिसे मैंने दवाई बताई थी वह लोगों से बहुत मोटे पैसे लेकर इलाज करने लग गया l यह जान कर मुझे बहुत दुःख हुआ, और उसके बाद मैंने खुद दवाई बना कर लोगों को देनी शुरू की l वह भी बिना किसी शुल्क के l ऐसे ही सन 2011 में मैंने facebook पर किसी की फोटो देखी तो इस बावत एक पोस्ट शेयर कर दी l उसके बाद बहुत लोगों के फोन आये, और मैं उन्हें दवाई बना कर देने लगा l पहले-पहल मुझे इस बीमारी की गंभीरता का पता नहीं था, मगर लोगों द्वारा पता चला कि यह एक लाइलाज बीमारी है, जिसका मेडीकल साइंस में कोई पक्का इलाज नहीं है l मेरे एक मित्र जो काफी पड़े लिखे हैं, उन्होंने बताया कि उनकी बिटिया के सिर के बाल भी उड़ रहे हैं, तथा एक डाक्टर ने उन्हें इसके इलाज के लिए स्टेरायड का इंजेक्शन दिया है l जब तक वह दवाई लेते रहते है, तब तक ठीक, उसके बाद फिर वही हाल l इसके बाद बहुत से लोगों से इसके बारे में ऐसा ही सुनने को मिला l मेडीकल साइंस की अपनी एक थ्योरी है, उसके अनुसार ही हर काबिल डॉक्टर इसका इलाज करता है l मगर कई बार यह पूरी तरह ठीक नहीं होती, तथा बार- 2 वापिस हो जाती है l Allopasia arretta “ बालों में कीड़ा लगना ” अक्सर दाड़ी के बाल से या सिर के बालों से शरू होता है l यह दो तरह का होता है l एक तो कहीं भी छोटा सा गोल या अंडाकार स्थान बाल रहित हो जाता है, और वहां की त्वचा चिकनी मुलायम हो जाती है l वह बहुत समय तक वैसा ही रहता है, बढ़ता नहीं है, कई बार खुद ही ठीक भी हो जाता है l दूसरे प्रकार में वह blad spot बढ़ता जाता है और फिर उस जगह को छोड़ कर दूसरी जगह शुरू हो जाता है l अगर इसका इलाज समय पर न किया जाए तो यह शरीर के दुसरे हिस्सों में भी फ़ैल जाता है l कभी - 2 आदमी का पूरा शरीर बाल रहित हो जाता है l अभी तक के मेरे अनुभव के अनुसार यह बीमारी बच्चों में अधिक पाई जाती है l इस कारण अक्सर बच्चे हीनभावना का शिकार हो जाते हैं l तथा लोगों से दुरी बनाना शुरू कर देते हैं l क्योंकि साथ रहने वाले बच्चे उन्हें छेड़ते हैं l बच्चे ही नहीं अक्सर बड़े लोग भी हीनभावना का शिकार हो जाते हैं l ऐसा ही तब भी होता है जब किसी के शरीर पर फुलबहरी (त्वचा पर सफेद दाग) हो जाती हैं l हालाँकि यह दोनों बीमारियाँ छुआछूत से नहीं फैलती, और न ही खानदानी होती है l डॉक्टर के अनुसार यह शारीर में किसी खास खनिज की कमी के कारण होती है, वह खास खनिज क्या है यह अभी भी शोध का विषय है l

 
 
 

1 Comment


Yomi Khn
Yomi Khn
Sep 29, 2020

Hi

Like

bottom of page